Move to Jagran APP

मौसम हुआ साफ, फसलों को बचाने में जुटे किसान

जासं, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर): मौसम के मिजाज से किसान काफी परेशान हैं। वह किसी तरह फसलो

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Apr 2018 06:37 PM (IST)Updated: Thu, 12 Apr 2018 09:44 PM (IST)
मौसम हुआ साफ, फसलों को बचाने में जुटे किसान
मौसम हुआ साफ, फसलों को बचाने में जुटे किसान

जासं, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर): मौसम के मिजाज से किसान काफी परेशान हैं। वह किसी तरह फसलों की कटाई कर अनाज को अपने घरों में सुरक्षित पहुंचाने में जुटे हैं। गुरुवार को सुबह मौसम बिल्कुल साफ देख उन क्षेत्रों के किसान खेतों में लगी अरहर, गेहूं आदि के फसलों की कटाई में जुट गए जहां बुधवार को बारिश नहीं हुई थी। इस कार्य में पूरे कुनबे के लोग लग जा रहे हैं। कोई फसलों की कटाई तो कोई बोझ बांधने में लगा दिखा था।

loksabha election banner

सप्ताह भर के अंदर बीच-बीच में मौसम के करवट बदलने से किसान परेशान हैं। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से किसान और भी बेचैन हो गए हैं। उनका मानना है कि जितना जल्दी हो सके वह अपना अनाज घर में पहुंचा दे। इसी में उनकी भलाई है। लौवाडीह: बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सबसे ज्यादा नुकसान प्याज की फसल को हुआ है। ओले और पत्थर ने प्याज के पौधों को नष्ट कर दिया है। प्याज के पौधे टूट कर खेतों में बिखरे पड़े हैं। हाल यह है कि खेतों के पास पहुंचते ही प्याज की गंध से लोग परेशान हो जा रहे हैं। प्याज के पौधों में गांठ बन रही थी। ओलावृष्टि के कारण प्याज की गांठ पर भी असर हुआ है। क्षेत्र में लगभग सात हजार बीघे में प्याज की खेती हुई है। यह खेती काफी खर्चीली है। इसमें लगभग 25 से 30 हजार रुपये प्रति बीघे का खर्च आता है। सहायक विकास अधिकारी कृषि ओमकारनाथ राय ने बताया कि इस स्थिति में किसी भी दवा के छिड़काव का कोई विशेष फायदा नहीं पहुंचेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.