रक्त-बीज पुस्तक का लोकार्पण
दिलदारनगर (गाजीपुर) साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाउछ्ववकी बैठक शनिवार की शाम डॉ शंभू नाथ सिंह के आवास पर हुई। आनंद कुशवाहा द्वारा लिखित रक्तबीजपुस्तक का लोकार्पण संस्था के लोगों ने किया
जासं, दिलदारनगर (गाजीपुर) : साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था 'उछ्वव'की बैठक शनिवार की शाम डा. शंभूनाथ सिंह के आवास पर हुई। आनंद कुशवाहा द्वारा लिखित रक्तबीज'पुस्तक का लोकार्पण संस्था के लोगों ने किया। आनंद कुशवाहा ने बताया कि अखंड भारत के संस्थापक और विश्व विजेता सिकंदर के दर्द को चूर करने वाले चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के बाल जीवन पर आधारित यह पुस्तक लिखी गयी है। इस मौके पर संस्था के संयोजक मनोज कुमार मौर्य, सचिव डा. शंभूनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष योगेश, मुहम्मद सुहैल खान, उत्तम चौबे, कुेअर मुहम्मद नसीम रजा खां, चंद्रिका, रामबचन सिंह कुशवाहा, मनीष कुशवाहा आदि थे। संचालन कवि एवं कथाकार कुमार प्रवीण ने किया।