Move to Jagran APP

वीके सिंह ने मनोज सिन्हा को बताया विकासवादी

गाजीपुर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि यह चुनाव देश बनाने का चुनाव है। देश को आगे बढ़ाने का चुनाव है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 06:30 AM (IST)
वीके सिंह ने मनोज सिन्हा को बताया विकासवादी
वीके सिंह ने मनोज सिन्हा को बताया विकासवादी

जासं, गाजीपुर : केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि यह चुनाव देश बनाने का चुनाव है। देश को आगे बढ़ाने का चुनाव है। आपके भविष्य व आपके आने वाली पीढि़यों के भविष्य का चुनाव है। 1971 के बाद किसी ने भी देश की तरक्की व विकास के प्रति इतना नहीं किया था, जो पिछले पांच वर्षों मे संभव हो सका है। उन्होंने मनोज सिन्हा को विकासवादी बताते हुए लोगों से जिताने का आह्वान किया।

loksabha election banner

मनोज सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम में मिले आप सभी के प्यार व स्नेह से मैं अभिभूत हूं। मैं आप सभी से आग्रह करना चाहता हूं मित्रों, कि इस चुनाव में मैं तो केवल एक निमित्त मात्र हूं, वास्तव में चुनाव तो आप लोगों को लड़ना है, जीत होगी तो आपकी और पराजय होगी तो आपकी। सूबे के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मनोज सिन्हा के प्रति लोगों का स्नेह और अटूट विश्वास बयां कर रहा है कि गाजीपुर में फिर से कमल खिलने वाला है। यह जनसैलाब इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सभा को केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला के अलावा दर्जनभर लोगों ने संबोधित किया।

ये भी रहे उपस्थित

- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर लैंड किया। यहां आइटी सेल के कार्तिक गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। लंका मैदान के जनसभा में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, मंत्री रामतेज पांडेय, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सूबे के मंत्री ब्रजेश पाठक, जयप्रकाश निषाद, उपेंद्र तिवारी, कृष्ण बिहारी राय, डा. केदारनाथ सिंह, जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, हरिनरायन राजभर, विरेन्द्र सिंह मस्त, रामसकल राजभर, चेतनरायन सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, विजेंद्र राय, सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय, सरिता अग्रवाल, डा. विजय कुमार यादव, सरोजेश कुमार, संजय राय, मुराहु राजभर, संतोष यादव, राजेश राजभर, डा. मुकेश सिंह आदि थे। संचालन लोकसभा संयोजक प्रभुनाथ चौहान ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.