Move to Jagran APP

यज्ञ व गायत्री जप से समस्याओं पर मिलती है विजय

यज्ञ व गायत्री जप से समस्याओं पर मिलती है विजय

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 04:53 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 04:53 PM (IST)
यज्ञ व गायत्री जप से समस्याओं पर मिलती है विजय
यज्ञ व गायत्री जप से समस्याओं पर मिलती है विजय

जासं, गाजीपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शक्तिपीठ की ओर से 13 फरवरी से 16 फरवरी तक 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन लंका मैदान में किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम गुरुदेव के वीरभद्र कहे जाने वाले विरेश्वर उपाध्याय की उपस्थिति रहेगी। धर्म व अध्यात्म के तत्वज्ञान का वैज्ञानिक प्रतिपादन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्कार एवं समाज के सकारात्मक संरचना का सार्थक प्रयास होगा। इसमें किसी भी तरह कस क्षेत्र, वर्ण, भाषा, धर्म, संप्रदाय का भेद-भाव नहीं होगा। यह पूरी तरह से मानवतावाद पर आधारित होगा। जिला मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय ने कहा कि यज्ञ व गायत्री जप के माध्यम से समाज में व्याप्त हताशा, निराशा, दु‌र्व्यसन, हिसा, अराजकता जैसी समस्याओं पर विजय पाया जा सकता है। इस मौके पर लवहर सिंह यादव, वैजनाथ, संतोष, पवन, संजय तिवारी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.