Move to Jagran APP

20 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

सूचना पर सादी-भागी गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 05:22 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 05:22 PM (IST)
20 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार
20 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

20 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : खानपुर पुलिस ने सादी-भादी गांव के पास गिरफ्तार बाइक सवार दो तस्करों के पास से 20 किलो गांजा बरामद किया है। एसपी रामबदन सिंह ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र व सिधौना चौकी इंचार्ज सुनील कुमार रविवार की शाम गश्त पर थे। सूचना पर सादी-भागी गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसबीच बाइक सवार तीन व्यक्ति पुलिस के रोकने पर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन दो को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। इनके पास से 20 किलो गांजा के साथ ही 315 बोर का दो तमंचा और कारतूस व एक बाइक बरामद हुई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में सैदपुर के तरांव निवासी बृजकिशोर यादव और राजदीप यादव शामिल है। फरार मुख्य अभियुक्त रूपक सिंह की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ओडिशा से लाते थे गांजा

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह अपने सहयोगी मुख्य अभियुक्त सैदपुर के बौरवां निवासी रूपक सिंह के साथ मिलकर गांजा का व्यापार करते थे। रूपक सिंह ओडिशा से गांजा लाकर अन्य जनपदों में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बेचता था। लोगों को डराने व पुलिस से बचने के लिए वह अवैध असलहा अपने पास रखते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.