विद्यालय ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान
जासं रेवतीपुर (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों शुक्रवार की रात वाइफाइ मशीन खेल सामग्री व अभिलेख पर हाथ साफ कर दिया।
जासं, रेवतीपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों शुक्रवार की रात वाईफाई मशीन, खेल सामग्री व अभिलेख पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं जंगीपुर थाना क्षेत्र के अफजलपुर माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोर घुसे आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद टूट गई। उनके शोर मचाने पर चोर पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए। प्रधानाध्यपक सुनीता राय ने घटना की जानकारी बीआरसी को दी। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा के सामने खड़ी बाइक चोरों ने उड़ा दी। पीड़ित रामपुर फुफआंव गांव निवासी राजेश कुमार अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।