तमसा का फिर बढ़ने लगा जलस्तर, दहशत
जागरण संवाददाता कासिमाबाद (गाजीपुर) तमसा नदी का पानी एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इससे
जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : तमसा नदी का पानी एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इससे सिधागरघाट, बहरार, बेरुकही, पाली, सिउरा आदि तटवर्तीय ग्रामवासियों की चिता बढ़ गई है। शुक्रवार को एसडीएम भारत भार्गव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। प्रभावित परिवारों में भोजन के पैकेट का वितरण कराया। नदी का जलस्तर शुक्रवार को 1.5 इंच तक बढ़ा।
उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने शुक्रवार की दोपहर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नाव से दौरा किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को पके हुए 350 भोजन के पैकेट बांटे। नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। बाढ़ से लगभग 175 परिवार प्रभावित है। लोगों के आवागमन के लिए पाली, बहरार व खैरा में तीन-तीन नावों को लगाया गया है। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को पहले ही खाद्यान्न दिया जा चुका है। आज पके हुए भोजन का वितरण कराया गया। भोजन की व्यवस्था जनसहयोग से भी करवाई जाएगी। राजस्व विभाग की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं। कहा कि किसी को कोई भी समस्या हो तो उनसे संपर्क कर सकता है।