परमार्थ करने वाला ही होता है स्मरणीय
राधा-माधव ट्रस्ट सब्बलपुर में श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को आस्था की बयार बही।
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 06:28 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 06:28 PM (IST)
मलसा (गाजीपुर) : राधा-माधव ट्रस्ट सब्बलपुर में श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को आस्था की बयार बही। इसमें भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि देवता, दैत्य, गंधर्व, नर या सृष्टि के समस्त जड़ चेतन में वही स्तुत्य व स्मरणीय है।
महर्षि दधीचि की चर्चा करते हुए महाराज ने कहा कि युगों पहले देवताओं एवं जन कल्याण के लिए अपनी हड्डियां तक दान कर देने में भी तनिक भी संकोच न करते थे। यही कारण है कि परहित के लिए जीवन समर्पित करने के महादान ने महर्षि दधीचि को अमर बना दिया। श्रोताओं को महाराज ने भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा की बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें