सुभासपा ने गांवों में किया विरोध प्रदर्शन
दिलदारनगर (गाजीपुर) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम राजभर ने सोमवार को भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा के दर्जन भर गांवों में जनसंपर्क कर विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा के हरकरनपुर भदौ
जासं, दिलदारनगर (गाजीपुर) : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम राजभर ने सोमवार को भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा के दर्जन भर गांवों में जनसंपर्क कर विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा के हरकरनपुर भदौरा, सायर, गजरही, कर्मा, महना, उतरौली, अवकल, सरहुला, रक्साहां, अरंगी, पलिया परनही, मिर्चा, कूसी, फुली, भरवलिया, बेमुऑ, बहादुरपुर आदि गांवों में जनसंपर्क कर पेट्रोल, डीजल, महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि इस सरकार में कोरोना के महमारी में दुसरे प्रदेश में फंसे गरीब, मजदूर, किसान के बेटों का भरोसा टूट चूका है। मनरेगा में मजदूरों की मजदूरी नहीं बढ़ रही है। राशन, कार्ड पर गेहूं, चावल, सरकार नहीं बढ़ा रही है। पूंजीपतियों, उद्योगपतियों को कर्ज माफी कर केवल उनको बढ़ावा दे रही है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में अभी से जुट जायें। इस मौके पर हरदेव राजभर, हंसू राजभर, पाचरतन राजभर, नंद राजभर, जयराम राजभर, मनोज राजभर, ्रत्रिलोकी, अशोक, ओमप्रकाश राजभर आदि थे।