Move to Jagran APP

सुभासपा से गठबंधन की जुगत में सपा, बसपा व कांग्रेस

जासं, मरदह (गाजीपुर) : सपा, बसपा व कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल सुभासपा से गठबंधन की जुगत लग

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 09:05 PM (IST)
सुभासपा से गठबंधन की जुगत में सपा, बसपा व कांग्रेस
सुभासपा से गठबंधन की जुगत में सपा, बसपा व कांग्रेस

जासं, मरदह (गाजीपुर) : सपा, बसपा व कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल सुभासपा से गठबंधन की जुगत लगा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को 2019 नहीं बल्कि 2022 चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि 2022 में प्रदेश सरकार सुभासपा के सहयोग के बिना नहीं बनेगी। यह कहना था कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का। वह शनिवार को माता जमुनी देवी इंटर कालेज नोनरा मरदह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

आगे कहा कि मैं गरीबों के हक के लिए मैं सीएम से लेकर डीएम तक से लड़ता रहता हूं। 27 फीसद पिछड़ी जाति के आरक्षण का वर्गीकरण कर वंचित जाति के लोगों को अधिकार दिलाने की भी लड़ाई लड़ रहा हूं। बताया कि27 अक्टूबर को लखनऊ के रमाबाई पार्क में पार्टी की तरफ से विशाल रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली के माध्यम से अति पिछड़ों के हक की आवाज बुलंद की जाएगी। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से सुभासपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव, मेजर रामजी राजभर, बेचन ¨सह, सुनील ¨सह, जयलाल राजभर, डा. जयनाथ राजभर, हृदयनरायण राजभर, जितेंद्र पांडेय, अंबिका राजभर, अवधेश राजभर, विनोद ¨सह, गौरीशंकर ¨सह, उदयभान राजभर, जय ¨सह, प्रदुम्न राजभर, प्रभुनाथ यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मैनेजर राजभर व संचालन सालिक यादव ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.