सद्भावना दिवस पर एसपी ने दिलाई शपथ
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में म
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 04:38 PM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 04:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। पुलिस कार्यालय में एसपी डा. ओपी सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भावनात्मक एकता और सद्भावना के साथ कार्य करने एवं बिना हिसा का सहारा लिए किसी भी मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने के लिए शपथ दिलाई। सभी को इसपर अमल करने को भी कहा। अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी ओजस्वी चावला आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें