Move to Jagran APP

ममता बनर्जी के खिलाफ गूंजे नारे

भाजपा नेताओं ने सलामतपुर तिराहा पर मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। वीर बहादुर चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचारियों व चिटफंड घोटाले में फंसे आरोपितों पर सीबीआई की कार्रवाई में अड़ंगा डाला जा रहा है। भारत के सम्प्रभुता पर खतरा पैदा करने का कुत्सित प्रयास करने वाली ममता बनर्जी को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 05:59 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 05:59 PM (IST)
ममता बनर्जी के खिलाफ गूंजे नारे
ममता बनर्जी के खिलाफ गूंजे नारे

जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : भाजपा नेताओं ने सलामतपुर तिराहा पर मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। वीर बहादुर चौहान ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचारियों व चिटफंड घोटाले में फंसे आरोपितों पर सीबीआई की कार्रवाई में अड़ंगा डाला जा रहा है। भारत के सम्प्रभुता पर खतरा पैदा करने का कुत्सित प्रयास करने वाली ममता बनर्जी को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

loksabha election banner

¨हदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कि हमारे देश की जांच एजेसियां विदेशों से अपराधियों को पकड़ने में समक्ष हैं। ममता बनर्जी देश को कमजोर कर रहीं हैं। ऐसे शासन को बर्खास्त करना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में दीपकलाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गुप्ता, श्याम बिहारी वर्मा, रामायन गुप्ता, सत्यप्रकाश बरनवाल, वीरू चौहान, पट्टू,  सौरभ ¨सह, अनिल प्रजापति आदि थे। संचालन अभय मद्धेशिया ने किया। खानपुर : स्थानीय बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक ने कहा कि संविधान बचाने के नाम पर ममता घोटालेबाजों को बचा रही हैं। उत्तर प्रदेश के लोगों का जिस तरह से अपमान किया गया है उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को बंगाल की धरती पर न उतरने देना राष्ट्रद्रोह से कम नहीं है। ममता संविधान की धज्जियां उड़ा रहीं हैं। कमलेश ¨सह, सतीश ¨सह, मिथिलेश दीक्षित, मनीष ¨सह, रामाशीष चौहान, शारदा राजभर, प्रदीप ¨सह, नगेंद्र राजभर आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.