करेंट की चपेट में आने से सात महिलाएं झुलसीं
जासं करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के ताजपुर-मिश्रपुरा गांव में हाइटेंशन विद्युत करेंट की चपेट में आने से सात महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया। परिजन सभी को उपचार के लिए बलिया जनपद स्थित जिला अस्पताल के लिए ले गए। जहां युवती समेत दो लोगों की हालत चिताजनक बनी हुई है।
जासं, करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के ताजपुर-मिश्रपुरा गांव में हाइटेंशन विद्युत करेंट की चपेट में आने से सात महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया। परिजन सभी को उपचार के लिए बलिया जनपद स्थित जिला अस्पताल के लिए ले गए। जहां युवती समेत दो लोगों की हालत चिताजनक बनी हुई है। गांव निवासी कंचन यादव के घर की छत पर शिव चर्चा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार से माइक का तार स्पर्श में आ गया। इससे शिव चर्चा कर रही सुमन, लालती, मायावती, सोनिया, कलावती, उर्मिला व शिवांगी गंभीर रूप से झुलस गंई। हादसे की जानकारी होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन सभी को निजी वाहन से उपचार के लिए बलिया जनपद स्थिति अस्पताल लेकर रवाना हो गए।