Move to Jagran APP

कासिमाबाद बार एसोसिएशन के संतोष चुने गए अध्यक्ष

कासिमाबाद (गाजीपुर) तहसील बार एशोसिएशन की बैठक बुधवार को तहसील परिसर में हुई। इसमें तहसील बार एशोसिएशन के नए पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। चयन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एडवोकेट रवि प्रकाश तिवारी द्वारा सम्पन्न कराई गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 06:43 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 06:43 PM (IST)
कासिमाबाद बार एसोसिएशन के संतोष चुने गए अध्यक्ष
कासिमाबाद बार एसोसिएशन के संतोष चुने गए अध्यक्ष

जासं, कासिमाबाद (गाजीपुर) : तहसील बार एशोसिएशन की बैठक बुधवार को तहसील परिसर में हुई। इसमें नए पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। चयन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एडवोकेट रवि प्रकाश तिवारी द्वारा सम्पन्न कराई गई। इसमे संतोष कुमार अध्यक्ष, अजय कुमार चौबे महासचिव, आनन्द शंकर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अनुज कुमार पांडेय कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए।

loksabha election banner

नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी ने भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में बार व बेंच में सामंजस्य बना रहेगा। बार और बेंच का संबंध एक परिवार के दो सदस्यों की तरह होता है। बार जहां न्याय दिलाने का कार्य करता है तो बेंच वहीं न्याय देने का कार्य करता है। इसलिए न्याय पालिका के लिए न्यायाधीश और अधिवक्ता दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।  पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी, संरक्षक उदय नारायण पांडेय, रवि प्रकाश तिवारी, सुभाष चौहान,  सुभाष चंद तिवारी,  चंद्रशेखर पांडेय आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.