संजय वन पार्क की सफाई के साथ रंगाई-पोताई शुरू
सैदपुर (गाजीपुर): संजय वन में स्वच्छता दिखने लगी है। कुछ दिनों पहले ही कूड़े से पटे इस पार्क में सफाई होने के साथ पेड़ों की रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है। बहुत से पेड़ों को रंग दिया गया है। शेष बचे पेड़ों के नीचले हिस्से की रंगाई की जा रही है।
जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर): संजय वन में स्वच्छता दिखने लगी है। कुछ दिनों पहले ही कूड़े से पटे इस पार्क में सफाई होने के साथ पेड़ों की रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है। बहुत से पेड़ों को रंग दिया गया है। शेष बचे पेड़ों के नीचले हिस्से की रंगाई की जा रही है। आठवें दिन गुरुवार को भी भारत जागृति फाउंडेशन के करीब 20 सदस्य सुबह फरसा, कुदाल, आरी, झाड़ू आदि लेकर सफाई करने पहुंचे।
सुबह छह बजे ही पार्क की सफाई शुरू हुई तो स्टेशन रोड पर टहलने जा रहे लोग भी रुकें। उन्होंने पार्क की सफाई में फाउंडेशन के सदस्यों की मदद की। साथ ही भरोसा दिया कि आगे से और ज्यादा लोगों को हम लोग यहां लेकर आएंगे।
बता दें कि संजय वन दुर्दशा को प्राप्त हो गया था। गंदगी के अंबार व अराजक तत्वों का जमावड़ा होने से लोग यहां आने से परहेज करने लगे थे। दयनीय स्थिति को जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। पार्क के सुंदरीकरण के लिए दैनिक जागरण ने अभियान शुरू किया। अभियान से भारत जागृति फाउंडेशन के लोग प्रेरित हुए और पार्क की दशा सुधारने का संकल्प लिया। इतना ही आज काफी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। पिछले आठ दिनों से उनके द्वारा सफाई कार्य किया जा रहा है। सफाई के साथ ही पेड़ों के नीचले हिस्से के रंगाई-पुताई का भी कार्य चल रहा है। अब नगर के आम नागरिक भी इस कार्य में सहयोग करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी संजय वन की सफाई की तस्वीरे लगाकर लोगों से पार्क की दशा सुधारने में सहयोग का आह्वान किया जा रहा है। हर किसी को पार्क का महत्व समझ में आ रहा है। आज पार्क के मुख्य गेट व बगल में उगी झाड़ियों की सफाई की गई। घासों को काटा गया है। पार्क के मुख्य गेट के रंगाई-पुताई का कार्य किया जाना अभी बाकी है। पार्क के मुख्य गेट को आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर फाउंडेशन के सदस्य ¨प्रस यादव, प्रदीप चंद्रा, ओमकार जायसवाल, सौरभ जायसवाल, डा. परमानंद, प्रीतम कुमार, आनंद गुप्ता आदि थे।