सलमान खान का पुतला फूंककर जताया विरोध
जासं गाजीपुर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के सदस्यों ने सोमवार को नायक सलमान खान शाहरूख खान व करन जोहर का पुतला फूंककर विरोध जताया। बाद में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर पूरे देश में एक आग की तरह फैलाई गई। एलेक्ट्रानिक मीडिया और पुलिस की जांच के माध्यम से मालूम हुआ कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। इस पूरे कांड की सीबीआइ जांच कराई जाए। जिला महामंत्री बृजेश सिंह शेरू अभय सिंह तकदीर सिंह शुभम सिंह नीलेश सिंह पुष्कर सिंह राकेश सिंह आदि थे।
जासं, गाजीपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के सदस्यों ने सोमवार को नायक सलमान खान, शाहरूख खान व करन जौहर का पुतला फूंककर विरोध जताया। बाद में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महाराष्ट्र के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर पूरे देश में एक आग की तरह फैलाई गई। इलेक्ट्रानिक मीडिया और पुलिस की जांच के माध्यम से मालूम हुआ कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। इस पूरे कांड की सीबीआइ जांच कराई जाए। जिला महामंत्री बृजेश सिंह शेरू, अभय सिंह, तकदीर सिंह, शुभम सिंह, नीलेश सिंह, पुष्कर सिंह, राकेश सिंह आदि थे।