बच नहीं पाएंगे अफवाह फैलाने वाले, पुलिस ने दी चेतावनी
सैदपुर (गाजीपुर) छह दिसंबर (बाबरी बरसी) को शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन चौकन्ना है। बुधवार को स्थानीय थाना में हुई शांति समिति की बैठक में सीओ आरबी सिंह ने कहा कि गाजीपुर जनपद शुरू से ही गंगा-जमुनी तहजीब का मिसाल रहा है। बहुत बार लोगों ने अफवाह उड़ाकर नफरत फैलाने का प्रयास किया
जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर): छह दिसंबर (बाबरी बरसी) को शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन चौकन्ना है। बुधवार को स्थानीय थाना में हुई शांति समिति की बैठक में सीओ आरबी सिंह ने कहा कि गाजीपुर जनपद शुरू से ही गंगा-जमुनी तहजीब का मिसाल रहा है। बहुत बार लोगों ने अफवाह उड़ाकर नफरत फैलाने का प्रयास किया लेकिन यहां के लोगों ने समझदारी का परिचय दिया। अयोध्या मुद्दे पर आए फैसले के बाद यहां के लोगों ने जिस तरह आपसी एकता का परिचय दिया वह काबिल-ए-तारीफ है। इसी तरह आगे भी शांति व्यवस्था बनाए रखें। चेतावनी दी कि किसी ने अफवाह फैलाने का प्रयास किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाल श्यामजी यादव ने कहा कि सभी लोग आपस में मिल-जुलकर रहें। जयप्रकाश तिवारी, पूर्व सभासद इमरान अब्बासी, राजू खां, चंद्रशेखर राम, सुदामा राम आदि थे। दुल्लहपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाए तो तत्काल इसकी सूचना दें। सोशल मीडिया पर कोई भी विवादित बात शेयर न करें। डा. रामअवध यादव, सादिक अहमद, शमशाद अंसारी, अब्बास अंसारी, आशुतोष, अरुण यादव, मुन्ना राजभर, नागेंद्र राजभर, गुलशन कुमार, कामता राम आदि थे।