आरएसएस के खंड संचालक ने दर्ज कराया मुकदमा
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लौटते वक्त वाहन का शीशा तोड़ने के मामले में आरएसएस के खंड संचालक ने कासिमाबाद थाने में 250 अज्ञात निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अपने साथियों के साथ कार्यक्रम से लौट रहे थे, उसी दौरान निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया और लाठी डंडे से चार पहिया वाहन का शीशा तोड़ दिया। इसके अलावा कई अन्य कार्यकर्ताओं के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। थानाध्यक्ष क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जासं, बहादुरगंज (गाजीपुर) : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लौटते वक्त वाहन का शीशा तोड़ने के मामले में आरएसएस के खंड संचालक ने कासिमाबाद थाने में 250 अज्ञात निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अपने साथियों के साथ कार्यक्रम से लौट रहे थे, उसी दौरान निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया और लाठी डंडे से चार पहिया वाहन का शीशा तोड़ दिया। इसके अलावा कई अन्य कार्यकर्ताओं के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। थानाध्यक्ष क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।