Move to Jagran APP

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व सैन्य कर्मियों की विधवाओं को किया जाएगा सम्मानित

जागरण संवाददाता गाजीपुर गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी तेज हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 05:03 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 05:03 PM (IST)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व सैन्य कर्मियों की विधवाओं को किया जाएगा सम्मानित
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व सैन्य कर्मियों की विधवाओं को किया जाएगा सम्मानित

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य रूप देने का निर्देश दिया है। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी और मैराथन दौड़ दो भागों मे आयोजित की जाएगी। एक टाउनहाल से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी और दूसरी पीजी कालेज चौराहा से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी।

loksabha election banner

वहीं नेहरू स्टेडियम से आदर्श गांव होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम तक मैराथन दौड़ होगी। सभी सरकारी भवनों पर प्रात: 8.30 बजे झंडा अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभातफेरी से वापस आए बच्चों, नागरिकों को मिष्ठान वितरण किया जाएगा। झंडारोहण के बाद 8.40 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा एवं तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व सैन्य कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा। नौ बजे नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी टाउन एरिया से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई, अभियान चलाया जाएगा। सभी मलिन बस्ती की सफाई अभियान चलाकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा।

मलिन बस्ती बंधवा एवं ग्रामीण रजदेपुर में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला चिकित्सालय से कलेक्ट्रेट होते हुए महिला चिकित्सालय तक जागरुकता रैली निकाली जाएगी। 12:30 बजे जिला अस्पताल व महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। दो बजे जिला कारागार में कैदियों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25 व 26 जनवरी की रात्रि में अपने-अपने कार्यालय भवन को और सभी उपजिलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करवाएंगे। मुख्य चौराहों पर नगरपालिका व पंचायत देश-भक्ति के गीत बजवाने की व्यवस्था अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत द्वारा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.