पंचग्रहों के योग में बुधवार को रामनवमी मनेगी
जागरण संवाददाता खानपुर (गाजीपुर) भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव 21 अप्रैल दिन बुधवार को श्रद्धा और
जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव 21 अप्रैल दिन बुधवार को श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाएगा। नौ सालों के बाद इस वर्ष रामनवमी पर पांच ग्रहों का शुभ संयोग इस पर्व की शुभता में कई गुना वृद्धि कर रहा है। आचार्य बालकृष्ण पाठक बताते हैं कि भगवान राम का जन्म रामनवमी तिथि को दोपहर 12 बजे के बाद कर्क राशि में हुआ था और इस बार यह संयोग सुबह 11 बजकर पांच मिनट से दोपहर एक बजे के बीच लग्न में स्वग्रही चंद्रमा, सप्तम भाव में स्वग्रही शनि और दशम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र के साथ रहेंगे। यह शुभ संयोग मानव जीवन को अधिक सुखमय बनाएगा। रामनवमी चैत्र नवरात्र के समापन दिन पड़ता है। रामनवमी के दिन उपवास रखने से सुख-समृद्धि आती है और पाप बुराइयों का नाश होता है।
---
रामनवमी पूजा मुहूर्त
: रामनवमी पूजा का शुभ मुहूर्त बुधवार की सुबह 11 बजकर 22 मिनट से दोपहर एक बजकर 55 मिनट तक है, जिसकी अवधि दो घंटे 34 मिनट का है।