धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर उठाया सवाल
जासं गाजीपुर झांसी में पुष्पेंद्र यादव की पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर में हत्या होने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साजिश में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष रुद्रेश निगम ने कहा कि प्रदेश में गुण्डाराज चरम सीमा पर है।
जासं, गाजीपुर : झांसी में पुष्पेंद्र यादव की पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर में हत्या होने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साजिश में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष रुद्रेश निगम ने कहा कि प्रदेश में गुण्डाराज चरम सीमा पर है। लगातार लूट, हत्या व बलात्कार की घटनाएं हो रही है। आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसे में लोगों का भरोसा पुलिस से उठता जा रहा है। रेवतीपुर ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र यादव ने कहा कि हत्या की जांच एसआईटी गठित कर कराई जाए। दोषी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए। नागेंद्र शर्मा, सुरेंद्र यादव, सेराजुद्दीन, वकील खां, सुरेंद्र गुप्ता, जावेद अहमद, शेख अब्दुल्लाह, लियाकत अली, जमाल अहमद आदि थे।