उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन करेगा प्रधान संगठन
जासं गाजीपुर जिला ग्राम प्रधान संगठन की बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई। अभद्र व्यवहार व उत्पीड़न होने पर डीपीआरओ के खिलाफ आक्रोश जताया गया। जिलाध्यक्ष भयंकर यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीपीआरओ की कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
फोटो-9सी।
जासं, गाजीपुर : जिला ग्राम प्रधान संगठन की बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई। अभद्र व्यवहार व उत्पीड़न होने पर डीपीआरओ के खिलाफ आक्रोश जताया गया। जिलाध्यक्ष भयंकर यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीपीआरओ की कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मुद्दे के खिलाफ जिले के ग्राम प्रधानों ने एक समिति का गठन किया है जो उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए रणनीति तय करेगी। उसी रणनीति के तहत डीपीआरओ समेत अन्य अधिकारियों के विरुद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया जाएगा। जिला संरक्षक शमीम सिद्धिकी ने कहा कि जांच के नाम पर फर्जी तरीके से ग्राम प्रधानों का शोषण किया जा रहा है। इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। दीपक सिंह, रमेश यादव, योगेश यादव, वेदप्रकाश, योगेश यादव, अशोक यादव, जयराम सिंह, मोती यादव, सियाराम यादव, हरिकेश यादव आदि थे। संचालन जिला महामंत्री आकाश राजभर ने किया।