पर्यटकों को जलमार्ग से यात्रा कराने की तैयारी
जागरण संवाददाता मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) एमवी यूपी टूरिज्म फेरी जहाज जल्द ही प्रदेश में पर्यट
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : एमवी यूपी टूरिज्म फेरी जहाज जल्द ही प्रदेश में पर्यटकों को जलमार्ग से यात्रा कराने को सुलभ होगी। इलाके के बच्छलपुर-रामपुर गंगा तट से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की जहाज बुधवार को दोपहर में वाराणसी के लिए रवाना हुई। इसके आगे निकालने के लिए पीपा पुल को खोलना पड़ा। इससे पुल से आवागमन बंद रहा।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटकों को जलमार्ग से सैर कराने के लिए इस बोट का निर्माण गोवा शिपयार्ड में कराया गया। बोट की लंबाई 20 मीटर व चौड़ाई आठ मीटर है। इसमें 80 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इसमें कुल मास्टर सहित 10 क्रू मेंबर हैं। जहाज के कैप्टन योगेन्द्र कुमार पराशर की देखरेख यह जहाज 30 नवंबर को गोवा से रवाना हुई। प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन को विकसित करने के लिए यह काफी लाभकारी साबित होगा। इसमें पायलट अखिलेश व अन्य स्टाफ व सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। इधर, पीपा पुल बंद होने से क्षेत्रीय लोगों को दिन भर आवागमन में परेशानी हुई। उधर, जहाज को लेकर लोगों में उत्सुकता रही। इसे देखने के लिए लोग गंगा के किनारे जमे हुए थे।