Move to Jagran APP

बाढ़ से निबटने लिए जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी

गाजीपुर बाढ़ जैसी आपदा से निबटने के लिए जिला प्रशासन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बरसात के दिन में अपने जिले के कुछ क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं इससे वहां के लोगों के जान माल का खतरा उत्पन्न हो जाता है। इसको देखते हुए प्रशासन पहले से ही सजग है। जिले में 2

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 04:42 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 04:42 PM (IST)
बाढ़ से निबटने लिए जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी
बाढ़ से निबटने लिए जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : बाढ़ जैसी आपदा से निबटने के लिए जिला प्रशासन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बरसात के दिन में अपने जिले के कुछ क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं, इससे वहां के लोगों के जान माल का खतरा उत्पन्न हो जाता है। इसको देखते हुए प्रशासन पहले से ही सजग है। जिले में 28 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं। यहां पर बाढ़ से प्रभावित लोगों को शरण दी जाएगी।

loksabha election banner

जिला प्रशासन ने बाढ़ से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रभावित इलाकों में लोगों को राशन और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराने के लिए पहले से ही व्यवस्था कर ली गई है। इसके लिए ई-टेंडरिेंग का काम हो चुका है। उनके रुकने और खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया गया है। वहीं जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी खोल दिया गया है। उधर, तहसील में कंट्रोल रूम खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए कम्युनिकेशन प्लान बनाया गया है। छोटी-बड़ी सभी तरह की नावों की व्यवस्था की ली गई है। --- - बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर रखने और वहां राहत अभियान चलाने के लिए कुल 16 बाढ़ केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 92 बाढ़ चौकियां भी बनाई गई हैं। इसके अलावा जिले भर से 541 नावों की व्यवस्था की गई है। बाढ़ में सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं। ऐसे में नाव के सहारे जल मार्ग का प्रयोग राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को वहां से निकालने के लिए किया जाता है।

-अशोक कुमार राय, आपदा विशेषज्ञ। कंट्रोल रूम का नंबर 0548-2224041

0548-2226001

0548-2226002

0548-2226003

0548-2226005

0548-2226008


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.