Move to Jagran APP

माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निबटेगी पुलिस

जागरण संवाददाता रेवतीपुर (गाजीपुर) थाना मुख्यालय पर दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर बुधवार

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 04:50 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 04:50 PM (IST)
माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निबटेगी पुलिस
माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निबटेगी पुलिस

जागरण संवाददाता, रेवतीपुर (गाजीपुर) : थाना मुख्यालय पर दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर बुधवार की शाम शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि दीपावली पर्व पर पटाखा मेला के लिए लोगों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने सर्राफा व्यवसायियों के साथ भी बैठक की। उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, उपनिरीक्षक सुनिल कुमार, लालमन यादव, संतोष वर्मा, मोहन सेठ, मुन्ना सेठ, जमशेदपुर राइनी, नंदजी वर्मा आदि थे। मरदह : सर्राफा व्यवसायियों व नागरिकों की बैठक में थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने शांति से त्योहार मनाने का आह्वान किया। कहा कि किसी तरह की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। एसएसआइ रमेशचंद्र दुबे, दुर्गेश पांडेय, नीरज सिंह, श्रीराम वर्मा, वशिष्ठ शर्मा आदि थे। दुल्लहपुर : सर्राफा व्यापारियों व धर्म गुरुओं के साथ बैठक में थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शासन की गाइडलाइन का सभी लोग पालन करें। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया, अशोक वर्मा, सुरेश साहू, श्यामलाल यादव , लव वर्मा, पंकज वर्मा, शिवचंद सेठ आदि थे। जमानियां : स्थानीय कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने धर्म गुरुओं प्रधानों, सभासदों से वार्ता कर आगामी त्योहार में आने वाली समस्याओं व सुझाव के बारे में वार्ता की। कहा कि किसी भी दशा में घनी आबादी के बीच पटाखा की बिक्री नहीं होगी। प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद निर्धारित स्थलों पर ही पटाखा की बिक्री होगी। माहौल बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी। सर्राफा दुकानों पर सीसीटीवी कैमरों को लगाए जाने की जरूरत है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह, स्टेशन चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय, वरिष्ठ उप निरीक्षक मंशाराम गुप्ता, उप निरीक्षक संतोष कुमार, देवरिया चौकी प्रभारी देवेंद्र बहादुर सिंह आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.