पुलिस ने 15 हजार का इनामी किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार के इनामी मऊ के कन्हैया चौहान को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल रामाश्रय राय कांस्टेबल राजेंद्र पांडेय व गौरव यादव ने ग्राम बकुची थाना हलधरपुर मऊ निवासी कन्हैया चौहान को सलामतपुर से गिरफ्तार किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 04:06 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 04:06 PM (IST)
जासं, कासिमाबाद : कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार के इनामी मऊ के कन्हैया चौहान को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल रामाश्रय राय, कांस्टेबल राजेंद्र पांडेय व गौरव यादव ने ग्राम बकुची थाना हलधरपुर मऊ निवासी कन्हैया चौहान को सलामतपुर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त छह माह से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने 15000 का पुरस्कार घोषित किया था। उसपर पशु क्रूरता अधिनियम के अलावा गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज था। काफी दिनों से पुलिस उसे तलाश रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें