ट्रक के धक्के से टूटा पोल, 12 घंटे ठप रही आपूर्ति
स्थानीय नगर के नई सड़क त्रिमुहानी पर पक्का पुल के नीचे मंगलवार की रात ट्रक के धक्के से विद्युत पोल टूट गया। संयोगवश उस समय कोई नहीं था अन्यथा हादसा हो जाता। पोल टूटने के चलते रात 11 से बुधवार की सुबह 11 बजे तक आपूर्ति ठप रही।
जासं, सैदपुर (गाजीपुर) : स्थानीय नगर के नई सड़क त्रिमुहानी पर पक्का पुल के नीचे मंगलवार की रात ट्रक के धक्के से विद्युत पोल टूट गया। संयोगवश उस समय कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। पोल टूटने के चलते रात 11 से बुधवार की सुबह 11 बजे तक आपूर्ति ठप रही। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ थाना में एफआईआर करवाया गया है। रात में ट्रक टाउन नेशनल इंटर कालेज की तरफ से पश्चिम बाजार की तरफ जा रहा था। संतुलन बिगड़ने पर वह विद्युत पोल से टकरा गया जिससे पोल टूटकर एक व्यक्ति के छत पर गिर गया। जेई मोहन लाल ने बताया कि मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।