चित्र में उकेरी संस्कृत साहित्य की रचना
गाजीपुर : राजकीय महिला पीजी कालेज के संस्कृत विभाग में संस्कृत साहित्य के रचनाकारों और उनकी कृतियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जासं, गाजीपुर : राजकीय महिला पीजी कालेज के संस्कृत विभाग में संस्कृत साहित्य के रचनाकारों और उनकी कृतियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संस्कृत साहित्य से संबंधित विभिन्न विषयों यथा महाकवि कालिदास, महाकवि भास, मत्स्य अवतार, यम नचिकेता संवाद, कठोपनिषद, वर्णाश्रम व्यवस्था की घटनाओं और उनकी रचनाओं पर छात्राओं ने चित्र के माध्यम से अपने भावों को व्यक्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. विकास ¨सह, डा. सारिका ¨सह तथा डा. निरंजन कुमार यादव शामिल थे। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष से खुशबू गुप्ता एवं प्रिया मौर्य ने प्रथम, रजनी वर्मा ने द्वितीय एवं अमृता पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बीए द्वितीय वर्ष से अंजली यादव, अंशिका दुबे, प्रीति कुशवाहा एवं बीए तृतीय वर्ष से जरीना, रूबी यादव तथा अमृता ¨बद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डा. सत्येंद्र ¨सह, डा. संगीता, मीडिया प्रभारी डा. शिवकुमार, संतन कुमार राम आदि रहे।