विश्व हृदय दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक
जासं दुल्लहपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के देवा स्थित आरएस हास्पिटल में रविवार को विश्व हृदय दिवस के पर जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 150 हृदय रोग से संबंधित मरीजों को विभिन्न जानकारी दी गई।
जासं, दुल्लहपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के देवा स्थित आरएस हास्पिटल में रविवार को विश्व हृदय दिवस के पर जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 150 हृदय रोग से संबंधित मरीजों को विभिन्न जानकारी दी गई। अस्पताल के मैनेजिग डायरेक्टर डा. राजेश पांडेय ने बताया कि हृदय व उससे जुड़े रोग पूरे विश्व में आज एक गंभीर बीमारी के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। हर साल विश्व हृदय दिवस पर पूरे विश्व में लोगों को इस के प्रति जागरूक किया जाता है। कहा कि इस बीमारी की सबसे बड़ी वजह तनाव है। आज के जीवन शैली में लोगों का तनाव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। दिल को दुरुस्त रखने के लिए तनाव को भगाना जरूरी है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम काफी अवश्य है। साथ ही विश्व ह्रदय दिवस पर उच्च रक्त चाप व मधुमेह पीड़ित मरीजों को जांच भी की गई।