मंदिर-मस्जिद की जगह स्कूल में करें दान : मनोज सिन्हा
2019 का चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण गाजीपुर : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने दुल्लहपुर तथा शादियाबाद के अकराव डिग्री कालेज में जखनियां विधानसभा के बूथ अध्यक्षों तथा मंडल पदाधिकारियों में जोश भरा। बताया कि किस तरह से 2019 का चुनाव देश व भाजपा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। श्री सिन्हा ने कहा कि लोग जानते हैं कि देश के पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल और 2004 के बाद भी कुछ दिनों तक अगर अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री रहे होते तो आज देश का नक्शा कुछ और होता। उसी तरह 2019 मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सबसे बड़ी जरूरत हैं।
जासं, दुल्लहपुर (गाजीपुर) : रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जलालाबाद में निर्मित मॉडल प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन करते हुए आह्वान किया कि लोग किसी भी मंदिर-मस्जिद में दान करने की जगह स्कूल में दान करें तो इससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। उन्होंने दुल्हपुर में आरओ प्लांट का भी उद्घाटन किया और बताया कि दुल्लहपुर में रेल टावर वैगन फैक्ट्री का शिलान्यास 29 जनवरी को होगा।
श्री सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र के विकास में शिक्षा का अहम योगदान है। दूसरे चरण में एडेड स्कूलों को मॉडल बनाया जाएगा। उन्होंने अवकाशप्राप्त शिक्षकों का आह्वान किया कि वह विद्यालय में बच्चों को दो घंटे का समय अवश्य दें। एनआरआइ भी साल में कम से कम दो बार अपने गांव आएं तथा शिक्षा के विकास में योगदान दें। उन्होंने बताया कि अस्पताल के लिए 45 लाख रुपये जिला योजना में स्वीकृत हैं। स्टेडियम की फाइल खेल मंत्री के पास भेज दी गई है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोह लिया। संचालन रिपुन्जय ¨सह ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ¨सह, प्रभुनाथ चौहान, एबीएसए सुनील ¨सह, डायट प्राचार्य राकेश ¨सह, प्रधान आरती गुप्ता, अनिल पांडेय आदि रहे।
2019 का चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण :
गाजीपुर : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने दुल्लहपुर तथा शादियाबाद के अकराव डिग्री कॉलेज में जखनियां विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों तथा मंडल पदाधिकारियों में जोश भरा। उन्होंने बताया कि किस तरह से 2019 का चुनाव देश व भाजपा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। महागठबंधन का सिर्फ हौवा खड़ा किया जा रहा है, जबकि पूरे देश में आज सिर्फ दो ध्रुवीय राजनीति प्रभावी है।