सांकेतिक बोर्ड नहीं होने से भ्रमित हो रहे यात्री
क्षेत्र के औड़िहार रेलवे जंक्शन पर प्लेटफार्म सांकेतिक।
जागरण संवाददाता, सिधौना (गाजीपुर) : क्षेत्र के औड़िहार रेलवे जंक्शन पर प्लेटफार्म सांकेतिक बोर्ड न होने यात्री भ्रमित होते हैं। ट्रेंने आने पर गलती से वे दूसरे प्लेटफार्म पर चले जाते हैं जिससे कई बार ट्रेनें छूट भी जाती हैं। जंक्शन पर प्लेटफार्म टीनशेड को बदल कर नया लगाया गया है। इससे पुराना सांकेतिक नंबर बोर्ड हट गया है। प्लेटफार्म संख्या बोर्ड न होने से यात्री भ्रमित होकर दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंच जाते हैं, बाद में किसी से पूछने पर सही जानकारी होती है। फुट ओवरब्रिज किस नंबर के प्लेटफार्म पर जाती है यह भी कहीं स्पष्ट नहीं लिखा गया है जिससे यात्रियों को भटकना पड़ जाता है। कहीं डिजिटल बोर्ड भी नहीं लगा है। क्षेत्रिय यात्रियों दीपराज सिंह, प्रशांत व नवीन आदि ने जंक्शन पर प्लेटफार्म का सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग की है।