सिद्धपीठ औढ़ारी मठ पर 26 जोड़े लेंगे सात फेरे
मानव सेवा समिति सिखड़ी की ओर से सिद्धपीठ औढ़ारी मठ पर 21 फरवरी को सछ्वावना समावेशी सामूहिक विवाह होगा। इसमें 26 जोड़ी सात फेरे लेंगे। इसके अलावा रुद्र महायज्ञ व कुश्ती प्रतियोगिता होगी। जिला परिषद हाल में शनिवार को पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने कहा कि देश के जाने माने गायक अभिनेता व अभिनेत्रियां शामिल होंगी। इसके अलावा महाराष्ट्र गुजरात दिल्ली व अन्य प्रदेशों से भी समाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक हस्तियां हिस्सा लेंगी।
जासं, गाजीपुर : मानव सेवा समिति सिखड़ी की ओर से सिद्धपीठ औढ़ारी मठ पर 21 फरवरी को सछ्वावना समावेशी सामूहिक विवाह होगा। इसमें 26 जोड़े सात फेरे लेंगे। इसके अलावा रुद्र महायज्ञ व कुश्ती प्रतियोगिता होगी। जिला परिषद हाल में शनिवार को पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने कहा कि देश के जाने माने गायक, अभिनेता व अभिनेत्रियां शामिल होंगी। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली व अन्य प्रदेशों से भी समाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक हस्तियां हिस्सा लेंगी।
उन्होंने कहा कि हिदू, मुसलमान, दिव्यांग कन्याओं का एक मंच पर सामूहिक विवाह कराकर समाज में सछ्वावना का संदेश दिया जाएगा। इसमें दिव्यांग व गरीब बेटियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सछ्वावना के इस मंच पर मातृ शक्ति देवियों के अलावा शहीद परिवार के लोगों के साथ किसान, नौजवान व दिव्यांग जन का सम्मान कर कार्यक्रम को पूर्णतया समावेशी बनाने का प्रयास रहेगा। यह कार्यक्रम 17 फरवरी से शुरू हो जाएगा। पहले दिन कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही रुद्र महायज्ञ शुरू हो जाएगा। 21 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही सामूहिक विवाह होगा। कन्याओं को उपहार देकर विदा किया जाएगा। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय जनता व स्वयंसेवी संगठनों के अलावा महाराष्ट्र की प्रमुख समाजसेवी आशा भानू प्रकाश राठी व डा. राकेश तिवारी के विशेष सहयोग से होगा। प्रधान रामाश्रय चौहान, मुद्रिका चौहान, संजय यादव, रामकेर पहलवान आदि थे।