719 में सिर्फ 68 मामलों का हुआ निस्तारण
यहां कुल 85 फरियादी पहुंचे जिसमें नौ का निस्तारण किया गया।
719 में सिर्फ 68 मामलों का हुआ निस्तारण
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिले के सभी सातों तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 719 शिकायती पत्र आए, इसमें मात्र 68 का ही निस्तारण हो सका। संपूर्ण समाधान दिवस सेवराई में आयोजित जहां डीएम एमपी सिंह और एसपी रोहन पी. बोत्रे सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी रहे। यहां कुल 85 फरियादी पहुंचे, जिसमें नौ का निस्तारण किया गया।
मुहम्मदाबाद में 66 प्रार्थना पत्रों में पांच, जमानियां 87 में नौ, सैदपुर 144 में आठ, जखनियां 156 में सात, सदर 89 में 21, कासिमाबाद 103 में 10 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निष्पक्ष निस्तारण कराएं। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिया कि जमीनी विवाद, पत्थर गड़ही, चकरोड, पैमाइश से संबंधित प्रकरणों में एक अभियान चलाते हुए पूरी निष्पक्षता के साथ निष्तारण कराएं। निर्देश दिया कि सवन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) की समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। शिकायतकर्ता व अधिवक्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा झंडा वितरण किया और 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की गई। इसके पश्चात डीएम व एसपी ने मां कामाख्या विद्यापीठ इंटर कालेज गहमर में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं को तिरंगा वितरण कर इसे फहराने की अपील की।