वार्ता विफल, जारी रहेगी अधिवक्ताओं की हड़ताल
उपजिलाधिकारी न्यायालय का करीब तीन माह से अधिक से चल रहा कार्य बहिष्कार का हल मंगलवार को भी नहीं हो सका। मुख्य राजस्व अधिकारी व अधिवक्ताओं के बीच वार्ता हुई। इसके बावजूद कोई रास्ता नहीं निकला। अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया।
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : उपजिलाधिकारी न्यायालय का करीब तीन माह से अधिक से चल रहे कार्य बहिष्कार का हल मंगलवार को भी नहीं हो सका। मुख्य राजस्व अधिकारी व अधिवक्ताओं के बीच वार्ता हुई। इसके बावजूद कोई रास्ता नहीं निकला। अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया।
अधिवक्ता काशीनाथ यादव की जमीन ब्लाक प्रमुख की ओर से निर्माण कार्य कराए जाने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जब उपजिलाधिकारी रमेश यादव से न्याय की गुहार लगाई तो उन्होंने कोई खास ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज होकर अधिवक्ता उपजिलाधिकारी को हटाए जाने तक न्यायालय का बहिष्कार करने करने का निर्णय लिया था। जो तीन महीने से अधिक समय से अनवरत चल रहा है। इससे तहसील न्यायालयों का कामकाज पूरी तरह से बाधित है। इस समस्या की जानकारी होने पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने मंगलवार को अधिवक्ताओं से मिलकर बातचीत की। इसके बावजूद कोई निष्कर्ष नहीं निकला। काशीनाथ यादव, कमला राय, चंद्रप्रकाश राय, आलोक राय, शिवदान तिवारी, विश्वम्भर दुबे आदि थे।