कबड्डी खिलाड़ी के निधन पर शोक
जासं गाजीपुर कबड्डी के पूर्व खिलाड़ी मनोज कुमार सिंह (35) निवासी हरहरी मरदह का रविवार की राम हृदयगति रुक गई। वह कबड्डी के होनहार खिलाड़ी थे। उनके आकस्मिक निधन से परिजनों सहित कबड्डी खिलाड़ियों में शोक है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को अति प्राचीन श्मशान घाट पर किया गया। तीन महीने पहले उनके छोटे भाई का भी आक्समिक निधन हो गया। तीन महीने के भीतर ही दोनों भाइयों के निधन से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अकरम सहित सभी खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
जासं, गाजीपुर : कबड्डी के पूर्व खिलाड़ी मनोज कुमार सिंह (35) निवासी हरहरी मरदह का रविवार की राम हृदयगति रुक गई। वह कबड्डी के होनहार खिलाड़ी थे। उनके आकस्मिक निधन से परिजनों सहित कबड्डी खिलाड़ियों में शोक है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को अति प्राचीन श्मशान घाट पर किया गया। तीन महीने पहले उनके छोटे भाई का भी आक्समिक निधन हो गया। तीन महीने के भीतर ही दोनों भाइयों के निधन से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अकरम सहित सभी खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।