विधायक ने आइसोलेशन वार्ड का लिया जायजा
सेवराई (गाजीपुर) विधायक सुनीता सिंह ने रविवार को भदौरा बस स्टैंड पर बनाए गए एक निजी विद्यालय में आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कम्युनिटी किचेन में खुद अपने हाथों से सब्जी बनाकर अपना योगदान दिया। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने शारीरिक दूरी अपनाने एवं मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी।
जासं, सेवराई (गाजीपुर) : विधायक सुनीता सिंह ने रविवार को भदौरा बस स्टैंड पर बनाए गए एक निजी विद्यालय में आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कम्युनिटी किचेन में खुद अपने हाथों से सब्जी बनाकर अपना योगदान दिया। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को 14 दिन तक होम क्वारंटाइन रहने, शारीरिक दूरी अपनाने एवं मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही करीब 60 लोगों को राहत सामग्री के पैकेट वितरित किया। उपजिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे तक 27 बसों से करीब 600 लोगों की जांच की गई है। शेष लोगों की जांच की जा रही है। तहसीलदार घनश्याम, गहमर थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा, ओंकार तिवारी, मनीष सिंह, सुभाष सिंह, शिवानंद पांडेय आदि थे।