मेमू का संचालन शुरू, डीएमयू हुई बंद
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : मेमू के संचालन के बाद बलिया से चलकर सुबह छह बजे सिटी स्टेशन प
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : मेमू के संचालन के बाद बलिया से चलकर सुबह छह बजे सिटी स्टेशन पर आने वाली डीएमयू का परिचालन बंद कर दिया गया है। रेलवे ने यह निर्णय दोनों के एक ही समय होने के कारण लिया है। अब इसके स्थान पर रविवार से मेमू का संचालन शुरू कर दिया गया है।
भोर में बलिया से पौने पांच बजे चलने वाली डीएमयू छह बजे सिटी स्टेशन होते हुए सुबह साढ़े आठ बजे वाराणसी सिटी पहुंचने वाली डीएमयू का संचालन बंद कर दिया गया है। मेमू की समय सारिणी आने के बाद ही यह कयास लगाया जा रहा था कि दोनों के आने एवं जाने का एक की समय होने के कारण डीएमयू का संचालन बंद कर दिया जाएगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि भोर में बलिया से वाराणसी सिटी को जाने वाली डीएमयू का संचालन बंद कर दिया गया है। उसके स्थान पर मेमू को चलाया जा रहा है।