Move to Jagran APP

मायावती का जन्मदिन मनाकर चुनावी हुंकार

गाजीपुर : बसपा सुप्रीमों मायावती के 63वें जन्मदिन पर पार्टी नेताओं ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसी बहाने बसपा ने अपनी चुनावी हुंकार भर दी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 10:40 PM (IST)
मायावती का जन्मदिन मनाकर चुनावी हुंकार
मायावती का जन्मदिन मनाकर चुनावी हुंकार

जासं, गाजीपुर : बसपा सुप्रीमो मायावती के 63वें जन्मदिन पर पार्टी नेताओं ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसी बहाने बसपा ने अपनी चुनावी हुंकार भरी। सात साल बाद जिले में इतने भव्य तरीके मायावती का जन्मदिन मनाया गया। लंका मैदान में 63 किलो का केक काटा गया। गठबंधन होने के कारण सपा के दिग्गज नेताओं ने भी इसमें भाग लिया। नेताओं के मूड व समर्थकों की प्रतिक्रियाओं से यह स्पष्ट दिखाई पड़ा कि नेता बर्थडे सेलीब्रेशन कम शक्ति प्रदर्शन करने अधिक आए हैं।

prime article banner

सपा-बसपा में गठबंधन के पश्चात दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। लंका स्थित रामलीला मैदान में आयोजित बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज अमरजीत गौतम ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि गठबंधन होने से भाजपा पूरी तरह से डर गई है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। बसपा नेताओं ने 2019 में मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश ¨सह ने भाजपा को जमकर खरीखोटी सुनाई। कहा कि भाजपा की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सपा-बसपा गठबंधन होने के बाद उप्र में उन्हें एक भी सीट नसीब नहीं होने वाला है। जंगीपुर सपा विधायक डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार जनता आजिज आ गई है। इसमें पूर्व राज्य मंत्री विजय मिश्र, बुझारत राजभर, पूर्व विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव, रामधारी यादव, सपा नेता संतोष यादव, कालीचरण राजभर, बच्चा यादव, बाढू कुशवाहा आदि रहे। संचालन बसपा जिलाध्यक्ष कमलेश गौतम ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.