संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
भैरोपुर में नव विवाहिता रिकला चौहान(21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई बबलू ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
खानपुर(गाजीपुर): भैरोपुर में नव विवाहिता रिकला चौहान(21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई बबलू ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आजमगढ़ जिले के मेहनगर थानांतर्गत जफरपुर निवासी रिकला (21) पुत्री कांता चौहान की शादी पिछले वर्ष अप्रैल में भैरोपुर निवासी मुलायम चौहान के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर रिकला को प्रताड़ित करते थे। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने विवाहिता की मौत की जानकारी मायके के लोगों को दी। इसके बाद जब त मायके वाले भैरोपुर पहुंचे तब तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। खानपुर थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि पति मुलायम, ससुर रुदल चौहान, जेठ शेखर चौहान, जेठानी हिरौता देवी और सास कुमारी देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी सैदपुर बलिराम प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल सहित दाह संस्कार करने वाले घाट के कर्मचारियों का बयान लिया गया है। शव जलाए जाने के बाद बाकी साक्ष्य को संकलित किया जा रहा है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का राजफाश कर दिया जाएगा।