Move to Jagran APP

संदिग्ध हाल में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में मंगलवार को मायके।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 07:57 PM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 07:57 PM (IST)
संदिग्ध हाल में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव
संदिग्ध हाल में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

जागरण संवाददाता,शादियाबाद (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में मंगलवार को मायके में रह रही विवाहिता अंकिता उर्फ पूनम राजभर (27) का शव संदिग्ध हाल में दुपट्टे से लटकता मिला।

prime article banner

पूनम की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। ससुरालीजन व पति से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। ऐसे में वह काफी समय से मायके में अकेले ही रहती थी। पिता अंबिका के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य मुंबई रहते हैं। पड़ोसी विमनी को जब 11 बजे तक पूनम नजर नहीं आई तो उसने आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर वह उन्हें देखने घर के अंदर गई तो सीढ़ी की रेलिग पर बांस पर बंधे दुपट्टे के सहारे उनका शव लटका हुआ था। उनका मोबाइल वहीं पास में गिरा हुआ था। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी रविन्द्र भूषण मौर्या ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतका के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है।

करंडा में महिला का मिला शव

करंडा (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के दीनापुर में सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में सूचि सिंह (30) का शव फंदे से लटकता मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

चंदौली जनपद के सिकठा गांव निवासी सूची सिंह का विवाह करंडा थाना क्षेत्र दीनापुर गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह के साथ हुई थी। उसका शव खिड़की के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। स्वजन ने ही मायके वालों को इसकी सूचना दी। देर रात सूचि के चाचा रविद्रनाथ सिंह पहुंचे। पुलिस सूचि के पति त्रिपुरारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, हालांकि कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मौका मुआयना करके छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की बड़ी पुत्री वर्षा साढ़े चार व पुत्र बाबू ढाई वर्ष का है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.