नए कर्ज को चक्रवृद्धि ब्याज सहित करुंगा वापस : मनोज सिन्हा
गाजीपुर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सम्मेलन में कुछ अलग अंदाज में दिखे। 2014 की याद दिलाते हुए कहा कि मैंने कहा था कि आप कर्जे को ब्याज सहित वापस करूंगा और किया भी।
जासं, गाजीपुर : रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सम्मेलन में कहा कि मैंने 2014 में आपके कर्जे को ब्याज सहित वापस करने का वादा निभाया। इस बार के कर्ज को चक्रवृद्धि ब्याज सहित वापस करुंगा। यह सिर्फ सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा का चुनाव है। वचन दिया कि मैं जो भी काम करुंगा उसमें पिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता मिलेगा।
कहा कि मैने एक भी ऐसा काम नहीं किया और आगे न करुंगा जिससे यहां के लोगों को सिर झुके। आतंकवाद और नकसलवाद पर विजय जारी है। एक तरफ कांग्रेस है जो अस्फा हटाने के साथ ही देशद्रोह पर पुनरविचार करने की बात कर रही है। ऐसे में सेना का हाथ बंध जाएगा। मोदी ने सेना को छूट दिया और उसी का परिणाम रहा कि उरी के सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक हुआ। भाजपा ने ही पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है। मैंने ईमानदारी से काम करते हुए जिले को विशेष पहचान दिलाई और विकास को गति देने का काम किया। अंत में उन्होंने कहा कि इस बार आजमगढ़ का भी हिसाब पूरा होने वाला है। गाजीपुर का ही लाल दिनेश लाल यादव निरहुआ वहां पहुंचा है। इसे जिताना भी हम सभी का फर्ज है।