मनोज सिन्हा को किया सम्मानित
गाजीपुर डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. विनीत सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को अंगवस्त्र व स्मृति देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।
जासं, गाजीपुर : डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. विनीत सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को अंगवस्त्रम व स्मृति देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में मनोज सिन्हा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से भाग नहीं ले पाए थे। रविवार को डेलिगेशन के निमित्त डा. विनीत सिंह कुलपति मनोज दीक्षित के निर्देश पर मनोज सिन्हा के आवास पर पहुंचे। यहां उन्हें अंगवस्त्रम एवं कनकभवन, अयोध्या में स्थापित रामलला की मनोहर चित्र को भेंट कर उनका अभिनंदन किया। नवजीत सिंह, गर्वजीत सिंह, हर्षजीत सिंह, शशांक राय, चिटू सिंह आदि रहे।