25 महिलाओं को महिला मोर्चा ने बनाया सदस्य
सैदपुर (गाजीपुर) भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर के वार्ड संख्या 12 व 10 में अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय जिला उपाध्यक्ष शीला सोनकर व मंडल अध्यक्ष पूनम मौर्या के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाकर कुल 25 महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाया गया।
जासं, सैदपुर (गाजीपुर) : भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर के वार्ड संख्या 12 व 10 में अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय, जिला उपाध्यक्ष शीला सोनकर व मंडल अध्यक्ष पूनम मौर्या के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाकर कुल 25 महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाया गया। भाजपा नेत्रियों की टीम डोर-टू-डोर पहुंची और पार्टी की तरफ से महिला हित में संचालित योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही देश व प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं के मोबाइल से मिस्ड काल कर उन्हें सदस्य बनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा सभी वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। आज भारत ही नहीं भाजपा का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। ऊषा देवी, निर्मला, कुसुम, संजू देवी आदि थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप