Move to Jagran APP

एलईडी टीवी पर होगा रावण वध का प्रसारण

जागरण संवाददाता, गाजीपुर: लंका मैदान में हर वर्ष लगने वाला दशहरा का मेला और रावण वध का

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Sep 2017 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 29 Sep 2017 06:12 PM (IST)
एलईडी टीवी पर होगा रावण वध का प्रसारण
एलईडी टीवी पर होगा रावण वध का प्रसारण

जागरण संवाददाता, गाजीपुर: लंका मैदान में हर वर्ष लगने वाला दशहरा का मेला और रावण वध का मंचन इस बार कुछ खास होगा। इस दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ की सुविधा के लिए अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से लंका मैदान में तीन बड़ी साइज की एलइडी टीवी स्क्रीन लगाया जाएगा। दो मैदान में और एक गेट पर होगा। वहीं एक एलइडी टीवी स्क्रीन लंका पेट्रोल पंप के पास लगाया जाएगा। इसमें लोग आसानी से लंका मैदान में मेले का ²श्य और रावण वध का मंचन देख सकते हैं। इसके साथ इस बार सुरक्षा के और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेले की निगरानी के लिए जगह-जगह सीसी कैमरे लगाए गए हैं और रामलीला कमेटी के कार्यालय में इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ड्रोन कैमरा भी लगाया जाएगा जो पूरे मैदान का ऊपर से भ्रमण कर वीडियो बनाएगा और उसे कंट्रोल रूम भेजेगा।

loksabha election banner

डीएम ने किया शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण

- जिलाधिकारी के बालाजी ने शुक्रवार को खुद शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। दशहरे और मुहर्रम की तैयारी का जायजा एक साथ लिया। उन्होंने बताया कि लंका मैदान में दशहरा के दिन रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी आ रहे हैं। मेले में आने वाले लोगों सहित रेल राज्य मंत्री के सुरक्षा का भी बेहतर इंतजाम किया गया है। जगह-जगह वैरिके¨डग की गई है और लंका मैदान के प्रवेश व निकास द्वार का भी जायजा लिया गया। इसके साथ मूर्ति विसर्जन के लिए स्टीमर घाट और रजागंज में गड्ढे खोदे गए हैं। उसमें पर्याप्त पानी भरा गया है। इसके साथ तजिया दफन करने की जगह कर्बला का भी जायजा लिया गया। इसके लिए रजदेपुर में सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। वहां पर पेयजल के साथ एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी। सभी लोग मिलजुल का त्योहार मनाएं और शांति बनाए रखें।

भारी संख्या में तैनात होगी पुलिस फोर्स

- दशहरा का मेला देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ती है। उसे संभालने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मेले के दौरान शहर के हर चौराहे और तिराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। लंका मैदान और उसके चारों तरफ पुलिस का घेरा होगा। यहां महिला पुलिस भी तैनात की जाएंगी। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.