भूमि विवाद में मारपीट, 13 घायल
जासं, महाराजगंज (गाजीपुर) : शहर कोतवाली के महाराजगंज स्थित लच्छन का पूरा गांव में शुक्रवार को भूमि व
जासं, महाराजगंज (गाजीपुर) : शहर कोतवाली के महाराजगंज स्थित लच्छन का पूरा गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर ईंट, पत्थर व लाठी- डंडे चले। मारपीट की घटना में 13 घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ छानबीन शुरू कर दी।
ग्रामीणों के मुताबिक सेमरा जाने वाले मार्ग पर सुरेंद्र कुशवाहा ने एक वर्ष पूर्व रामकेवल, त्रिभुवन व लक्ष्मीना देवी से जमीन बैनामा करवाया था। वर्तमान समय वह जमीन पर मकान बनवा रहे थे। दूसरे पक्ष के बल्ली यादव मकान बनाने से रोकने लगे। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। ईंट-पत्थर व लाठी-डंडा चलता देख गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी डायल-100 पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला शांत कराने के साथ घायल सुरेंद्र कुशवाहा, दुखंती, त्रिभुवन यादव, रामकेवल यादव, अच्छेलाल यादव, तेतरी देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मीना देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, बल्ली यादव, रवीन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन भी शुरू कर दी।