Move to Jagran APP

कासिमाबाद में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की पहली बैठक

जासं, कासिमाबाद (गाजीपुर) : समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सोमवार प्रभुनारायण ¨सह महाविद्यालय में

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 09:27 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 09:27 PM (IST)
कासिमाबाद में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की पहली बैठक
कासिमाबाद में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की पहली बैठक

जासं, कासिमाबाद (गाजीपुर) : समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सोमवार प्रभुनारायण ¨सह महाविद्यालय में सोमवार को हुई पहली बैठक में मोर्चा की प्रवक्ता व पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने कहा कि भैया कहने वालों ने सपा की नैया डुबो दी। शिवपाल ¨सह यादव सपा के संस्थापक सदस्यों में से हैं उन्होंने दुर्दिन में भी मुलायम ¨सह यादव का साथ नहीं छोड़ा। सब कुछ सहते हुए हम लोग पार्टी के साथ थे। लगातार हो रही है उपेक्षा से आहत होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया गया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब नींद से जागना होगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में 224 सीटें पाने वाली सपा महज 47 सीटों पर ही सिमट गई। 2022 में केवल सात सीटों पर सिमट सकती है। मोर्चा समाजवाद को नई ऊंचाई देगा। डा. लोहिया के सच्चे समाजवादी विचारधारा को बचाने की जरूरत है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के हर एक नौजवान मेरे बेटे जैसे हैं। मैं सबको अपना बेटा मानकर उनके साथ जनता के लिए संघर्ष करूंगी। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा लोकसभा चुनाव में हर सीट पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में खुद लड़ने का संकेत दिया। कहा कि मोर्चा हर छोटे दलों से गठबंधन कर सकता है लेकिन भाजपा से नहीं। कहा कि पार्टी का झंडा आ गया है। शीघ्र ही संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। इस मौके पर बृजभान ¨सह बघेल, ब्लाक प्रमुख मरदह निधि कुशवाहा, प्रधान संघ अध्यक्ष र¨वद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य सदरे आलम, श्याम नारायण यादव, सत्य नारायण राय, मनोज यादव, नन्हे गुप्ता, संजय तिवारी, बद्री कुशवाहा, हीरामणि चौहान, मसूद अंसारी, मिनहाज अंसारी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता बलिराम यादव व संचालन मुश्ताक अहमद ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.