बूथों पर पानी की व्यवस्था करने का निर्देश
नंदगंज (गाजीपुर) लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन सख्त है। सिहोरी सिरगिथा पहलवानपुर सम्ममनपुर किशोहरी सहित दो दर्जन मतदान केंद्रों पर एसपी सिटी प्रदीप कुमार दूबे ने थानाध्यक्ष के साथ रविवार को निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 07:28 PM (IST)
जासं, नंदगंज (गाजीपुर) : लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन सख्त है। सिहोरी, सिरगिथा, पहलवानपुर सम्ममनपुर, किशोहरी सहित दो दर्जन मतदान केंद्रों पर एसपी सिटी प्रदीप कुमार दूबे ने थानाध्यक्ष के साथ रविवार को निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें