पति ने फोन नहीं उठाया, विवाहिता ने की खुदकुशी
जासं, खानपुर (गाजीपुर): बभनौली गांव में कहासुनी के बाद पति ने फोन नहीं उठाया तो पत्नी ने ब
जासं, खानपुर (गाजीपुर): बभनौली गांव में कहासुनी के बाद पति ने फोन नहीं उठाया तो पत्नी ने बुधवार की रात फंदे से लटकर जान दे दी। सुबह उसकी देवरानी जगाने गई तो घटना का पता चला। इससे परिवार में रोना-पिटना मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
आजमगढ़ के पल्हना जमुई निवासी राजनाथ चौहान की पुत्री बबिता (30) की शादी आठ वर्ष पहले बभनौली गांव निवासी तरुण चौहान के साथ हुई थी। दोनों की ¨जदगी हंसी-खुशी चल रही थी। बबिता ने दो पुत्रियों को भी जन्म दिया। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ने पर तरुण कमाने के लिए मुंबई चले गए। वह वहां पर पेंटर हैं। बबिता घर पर अपनी बेटियों, सास, चार देवर देवरानी व उनके बच्चों के साथ हंसी-खुशी रहती थी। शाम को फोन पर ही दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नाराज होकर तरुण ने फोन उठाना बंद कर दिया। रात में उसने अपनी सास को बताया कि मेरा फोन नहीं उठा रहे हैं। सास ने समझाया कि सो जाओ सुबह बात होगी लेकिन बबिता सोई नहीं। भोर में बबिता की देवरानी प्रियंका शौच जाने के लिए जगाने गई तो कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर का नजारा देखा तो प्रियंका के होश उड़ गए। बबिता का शव पंखे के कुंडी में रस्सी के सहारे लटक रहा था। उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग जगे। घरवालों ने तरुण को सूचना देने के बाद बबिता के पिता राजनाथ को भी जानकारी दी। सुबह राजनाथ भी पहुंच गए। हालांकि उन्होंने तरुण या उसके परिवार पर कोई आरोप नहीं लगाया। मृतका अपने पीछे छह व तीन वर्ष की दो पुत्रियां छोड़ गई है। मां की मौत के गम में दोनों पुत्रियां गमजदा हैं। सिधौना चौकी इंचार्ज जितेंद्र ¨सह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।