ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा हैश टैग 'मुख्तार पर मेहरबान प्रियंका'
पंजाब सरकार मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार को प्रदेश की कोर्ट
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : पंजाब सरकार मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार को प्रदेश की कोर्ट में पेशी के लिए नहीं भेजने को लेकर ट्विटर पर हैश टैग 'मुख्तार पर मेहरबान प्रियंका' ट्रेंड कर रहा है। हजारों की संख्या में लोग कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अब तक ट्विटर पर 36437 लोग हैश टैग लगाकर ट्वीट कर चुके हैं। इससे न सिर्फ कांग्रेस की खूब किरकिरी हो रही है, बल्कि मुख्तार अंसारी को बचाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। अब तक दर्जनों बार यूपी की कोर्ट ने मुख्तार के खिलाफ सम्मन जारी किया, लेकिन हर बार उसके स्वास्थ्य का हवाला देकर सरकार भेजने से मना कर देती है।
बीते नौ जनवरी को गाजीपुर पुलिस सुप्रीम कोर्ट का नोटिस लेकर पंजाब के चंडीगढ़ और रोपण जेल पहुंची थी। चंडीगढ़ में सरकार के सचिव व रोपण में जेल अधीक्षक को नोटिस रिसीव कराने के बाद वापस आ गई। 11 जनवरी को यूपी के कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन स्वास्थ्य का हवाला देकर रोपण जेल प्रशासन ने उन्हें भेजने से मना कर दिया। नाराज मुहम्मदाबाद की भाजपा विधायक अलका राय ने वीडियो जारी कर प्रियंका गांधी और पंजाब सरकार पर मुख्तार अंसारी को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर चलने लगा। किशोरी को भगाने वाला गिरफ्तार
गाजीपुर : करीमुद्दीनपुर पुलिस ने बुधवार की भोर ढोढाडीह तिराहे से किशोरी को भगाने वाले नोनहरा थाना क्षेत्र के अर्जानीपुर निवासी विनोद कुमार को धर दबोचा। थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि 20 दिसम्बर को विनोद एक किशोरी को भगा ले गया था। इसके खिलाफ थाने पर अपराध पंजीकृत था। तभी से इसकी तलाश की जा रही थी। जिसे बुधवार की भोर में गिरफ्तार करते हुए किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। (जासं)