Move to Jagran APP

मिशन 2022 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

अरंगी रोड स्थित मैरिज हाल में रविवार को सपा पिछड़ा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 07:42 PM (IST)
मिशन 2022 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
मिशन 2022 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर) : अरंगी रोड स्थित मैरिज हाल में रविवार को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने 21 पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को मनोयन पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि मिशन 2022 को लेकर कार्यकर्ता जुट जाएं। पार्टी के सेक्टर व बूथ प्रभारी अपने बूथ को मजबूती प्रदान करें। गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों से आमजन को अवगत कराएं। सर्व समाज के लोग सपा के साथ हैं। भाजपा सरकार से सभी वर्ग के लोग त्रस्त हैं। शोभा यादव, जिलाध्यक्ष हरेंद्र विश्वकर्मा, मदन मोहन विश्वकर्मा, श्रवण गुप्ता, प्रवीन जायसवाल, लक्ष्मण शर्मा, उमेश वर्मा आदि थे। अध्यक्षता जलालुद्दीन खान व संचालन मन्नू सिंह ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.